Site icon Free Naukri Alert

Current Affairs- GA Today- 10 General Awareness Question Daily

Current Affairs- GA Today- General Awareness Question Daily

GA Today, Current Affairs, General Awareness, and GK Question daily update. You obtain full marks in GA or GK Section for Railway, IBPS, UPSC, RRB, SSC, etc. No one scores full marks in the GA section without a daily update.

Current affairs must be remembered by candidates who prepare for upcoming government exams. GA Today 17 December 2019, helps you in score magically in the general awareness section. This is our promise, but you need to read regularly.

 

FreeNaukriAlert App Available DOWNLOAD NOW

 

Current Affairs- General Awareness @FreeNaukriAlert

 

केंद्र सरकार ने 2022 तक सभी गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन का शुभारंभ किया है।

 

इस मिशन का उद्देश्य अगले 4 वर्षों में सरकारी और निजी क्षेत्रों के 7,000 करोड़ रुपये के निवेश से भारत के 600,000 गाँवों को जोड़ना है।

 

ये मिशन 2018 के राष्ट्रीय डिजिटल संचार नीति का हिस्सा है। मिशन ब्रॉडबैंड पहल के कार्यान्वयन के लिए सार्वभौमिक ब्रॉडबैंड पहुंच को सुरक्षित करेगा और इसका उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से 50 एमबीपीएस तक की इंटरनेट गति प्रदान करना है।

 

 

सरकार ने स्थानीय दुकानदारों तक पहुंच बनाने के लिए “GeM Samvaad” नाम से एक नए ई-वाणिज्य पोर्टल का शुभारंभ किया है ।

 

इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सहित स्थानीय क्रेताओं के लिए बाजार पर स्थानीय विक्रेताओं के ऑन-बोर्डिंग की सुविधा होगी। GeM में 15 लाख से अधिक उत्पाद और लगभग 20,000 सेवाएं, 3 लाख से अधिक पंजीकृत विक्रेता और सेवा प्रदाता और 40 हजार से अधिक सरकारी खरीदार संगठन शामिल हैं।

 

मध्य प्रदेश में लोकप्रिय शास्त्रीय संगीत समारोह ‘तानसेन सामरोह’ की शुरुआत ग्वालियर के हरिकथा और मिलाद गायन के साथ पारंपरिक रूप से की गई।

 

उस्ताद अलाउद्दीन ख़ाँ कला एवं संगीत अकादमी द्वारा किया जाता है, मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग के तहत इस समारोह में ग्रीस, अमेरिका, ईरान और बेल्जियम सहित विश्वभर के प्रसिद्ध संगीतकार और वाद्ययंत्र वादक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस समारोह की ये 95वीं वर्षगाठ है।

 

 

Current Affairs on Appointment

 

 

Current Affairs on Awards

 

 

 

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में राज्य स्तरीय संतरा उत्सव का उद्घाटन किया।

 

राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष उत्तर पूर्वी परिषद के सहयोग से संतरा उत्पादकों को प्रोत्साहित करने के लिए इस उत्सव का आयोजन करती है।।

 

 

GA Today- General Awareness @FreeNaukriAlert

इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर लॉरा एलेक्जेंड्रा मार्श ने संन्यास की घोषणा कर दी हैं। लॉरा ने अपने 13 साल के करियर में तीन विश्व कप जीते, उन्होंने 2006 में तेज गेंदबाज के रूप में अपने करियर शुरुआत की थी और बाद में वे स्पिन गेंदबाज में तब्दील हो गई थी। ।

 

उन्होंने 103 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय, 67 T20 और 9 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था और अपने करियर में 217 विकेट झटके थे। साथ ही वो एकदिवसीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वालों में तीसरी गेंदबाज हैं।।

 

 

GA Today for IBPS Exam

 

 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भारत में ऊर्जा-कुशल आवास कार्यक्रम शुरू करने के लिए Kreditanstalt für Wiederaufbau (KfW) जर्मन डेवलपमेंट बैंक के साथ 277 मिलियन डॉलर (लगभग 1,958 करोड़ रुपये) के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

भारत ने ओडिशा तट पर चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से सतह से मार करने में सक्षम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

 

GA Today for UPSC RRB/SSC Exam

 

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बचत खाता धारकों के लिए NEFT, RTGS हस्तांतरण शुल्क माफ करने की घोषणा की हैं।  आरबीआई ने एक आदेश में सभी बैंकों को ऑनलाइन NEFT और RTGS पर लगने वाले शुल्क को सभी बचत खाताधारकों के लिए नि: शुल्क करने का निर्देश दिया हैं।

 

भारत सरकार और एशियन डेवलपमेंट (ADB) ने एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) के लिए 250 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का लम्बी बीमारियों के चलते निधन हो गया। उन्होंने आजादी के बाद महाराष्‍ट्र में रंगमंच आंदोलन के विकास में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। नटसम्राट और हिमालयाची साओली जैसे मराठी नाटकों और मराठी फिल्‍म पिंजरा में अभिनय से उन्‍हें लोकप्रियता मिली।

 

दुनियाभर में प्रवासी कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों के अधिकार और सुरक्षा के लिए हर साल 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर 2000 में विश्व में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 18 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में घोषित किया था।

 

 

 

 

GA Revision Today @FreeNaukriAlert

 

Subscribe for Free Job Alert!

Join our mailing list to receive the Latest Government jobs Notification by SMS/Email.

Download Now India's No.1 Job Alert App

You have Successfully Subscribed!